चीन की चाल: दुनियाभर में पहले कोरोना फैलाया, अब मास्क बेचकर कमा रहा खूब पैसा

न्यूज डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में कहर बरसा रहा हैं। दुनियाभर को कोरोना वायरस जैसी महामारी की मुसीबत में झोंक देने वाला चीन अब उसी के माध्यम से नोट छाप रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चीन दुनिया के कई देशों को मास्क का निर्यात कर रहा है और उसके लिए यह धंधा बहुत फायदे का साबित हो रहा है।
मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में जनवरी के आखिर में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ। फरवरी तक वुहान के साथ ही हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों को भी वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था। ऐसे में गुआन शूंजे नामक कंपनी ने मात्र 11 दिन में ही मास्क बनाने वाली एक नई फैक्ट्री खड़ी कर दी। उत्तरपूर्वी चीन में पांच इकाइयां स्थापित करने वाली यह कंपनी अब व्यापक पैमाने पर एन95 मास्क बना रही है, जिसकी दुनियाभर में भारी मांग है।

बिजनेस डाटा प्लेटफार्म तियानयंचा के मुताबिक भारी मांग को देखते हुए इस साल के पहले दो महीने के भीतर ही चीन में 8,950 कंपनियों ने मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। डोंगगुआन में ही मास्क तैयार करने वाली मशीन बनाने वाली कंपनी के मालिक की गुआंग्तू ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी में 70 लाख डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, लेकिन लागत निकालने की कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक 71 सेट मशीन बेच चुके हैं। एक मशीन की कीमत 71000 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) है। कंपनी के पास अभी दो सौ से ज्यादा मशीन का ऑर्डर है।

चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 11.6 करोड़ मास्क का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। दूसरे देशों से मास्क की भारी मांग है।

0 comments:

Post a Comment