हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी डीएलएड को शिक्षक नहीं बनायेगी बिहार सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में जो लोग  NIOS से 18 महीने का डीएलएड कोर्स किये थे। उनके लिए बुरी खबर हैं। क्यों की इन लोगों को बिहार सरकार  शिक्षक नहीं बनायेगी। सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला ले लिया है.  जिससे डीएलएड कोर्स करने वाले तकरीबन दो लाख लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया है।  
हाईकोर्ट के फैसले से सरकार संतुष्ट नहीं। 
दरअसल NIOS से डीएलएड करने वालों को शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में शामिल करने का मामला शुरू से ही विवादों में है. बिहार में शिक्षक नियोजन प्रक्रिया की शुरूआत करने से पहले ही राज्य सरकार ने नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन(NCTE) से दिशा निर्देश मांगा था. NCTE ने 18 महीने के डीएलएड कोर्स को शिक्षक नियोजन में मान्यता देने से मना कर दिया था. उसका कहना था कि शिक्षक बहाली के लिए अभ्यर्थी को कम से कम दो साल का ट्रेंड होना जरूरी है. 

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगी सरकार। 
बिहार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील में जायेगी. सरकार सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग ने इसकी फाइल विधि विभाग में भेज दी है. विधि विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद सरकर अपील में जायेगी. यानि डीएलएड करने वालों के शिक्षक बनने के सपने पर फिर से ग्रहण लग गया है.

0 comments:

Post a Comment