पीएम मोदी ने विदेश यात्रा में खर्च किये इतने रुपये, जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क: भारत की विदेश नीति को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने कई सारे विदेश यात्रा की। पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर अक्सर सवाल खड़े करता है। लगातार इन विषयों को लेकर पीएम मोदी को आलोचना का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में कितने रुपये खर्च हुए हैं। तो आइये इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।
विदेश यात्रा पर खर्च। 
आपको बता दें की केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक लिखित जवाब में बुधवार को लोकसभा में बताया कि बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 446.52 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें चार्टर्ड विमानों पर हुआ खर्च शामिल है। 

केंद्र के मुताबिक 2015-16 में 121.85 करोड़, 2016-17 के दौरान 78.52 करोड़, 2017-18 में 99.90 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं 2018-19 में कुल 100.02 करोड़ रुपए मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए। 2019-20 में यह खर्च 46.23 करोड़ रुपये रहा।

इस विदेश यात्रा से भारत की नींब मजबूत हुयी हैं। आज के वर्तमान समय में दुनिया के लगभग सभी देशों के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। भारत की विदेश नीति आज के समय में दुनिया के देशों के साथ सबसे अच्छी और मजबूत हैं। 

0 comments:

Post a Comment