न्यूज डेस्क: दिल्ली हिंसा को लेकर दुनिया के कई देश अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध में दिल्ली के कई जगहों में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 42 लोगों से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि इस समय 200 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। इसे लेकर भारत की तमाम राजनितिक पार्टियां गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा रही हैं। इसके लिए लोग सभा और राज्य सभा में हंगामे भी हो रहे हैं।
दिल्ली हिंसा को लेकर ईरान ने तोड़ी अपनी चुप्पी।
दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई बात ना की हो लेकिन पहली बार ईरान ने दिल्ली हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा कि "भारत से ईरान का सैकड़ों साल पुराना नाता है, उन्होंने कहा कि वह दिल्ली हिंसा की निंदा करते हैं, साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से कहा कि वह सभी भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखें।
हालांकि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ईरान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी हैं। अमेरिका, फ़्रांस, रूस और इजराइल पहले से ही नागरिकता कानून को भारत का आंतरिक मामला बता चुके हैं। दुनिया के कई देशों ने कहा हैं की भारत को अपने देश में किसी भी प्रकार के कानून बनाने का हक हैं और इसके लिए भारत स्वतंत्र हैं।

0 comments:
Post a Comment