अगर आज चुनाव हुआ तो किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज डेस्क: भारत में सभी पार्टियां ये दावा करती हैं की अगर आज चुनाव हुआ तो उनकी सरकार बनेगी। लेकिन भारत की जनता किन पार्टियों के बारे में क्या सोचती हैं आज इसके बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। बड़ी सर्वेक्षण एजेंसियां ​​और समाचार चैनल सर्वेक्षण के द्वारा जानेंगे की आज चुनाव हो तो भारत में किसकी सरकार बनेगी। 
आपको बता दें की एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर देश में एक सर्वे किया था, इस सर्वे में पूछा गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो NDA या UPA की सरकार किसकी बनेगी? आइए जानते हैं लोगों के जवाब

सर्वे से मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, अगर आज दोबारा चुनाव होते हैं, तो एनडीए को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 330 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी केवल 130 सीटों पर ही सिमट सकती है। हालांकि, बीजेपी को इस चुनाव में कुछ सीटें गंवानी पड़ सकती हैं।

इतना ही नहीं एबीपी न्यूज के सर्वे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए 70% लोगों की पसंद हैं, जबकि राहुल गांधी 25% लोगों की पसंद हैं, जबकि 5% लोगों को दोनों पसंद नहीं हैं। आज के समय में 45 प्रतिशत लोग नरेंद्र मोदी के योजना से खुश हैं। जबकि 16 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी के योजना से नाराज हैं। 

0 comments:

Post a Comment