न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
पदों की संख्या।
सहायक अभियंता के कुल खाली पदों की संख्या 31 है। इन पदों में से 6 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन की तिथि।
बीपीएससी में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च से यानी होली बाद शुरू होंगे और 25 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा करा सकेंगे।
शैक्षिक योग्यता।
बीपीएससी में सहायक अभियंत (सिविल) के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को छूट संबंधित जानकारी के लिए आवेदकों को बीपीएससी का पूरा नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
वेबसाइट लिंक : http://www.bpsc.bih.nic.in/

0 comments:
Post a Comment