अब आठवीं पास भी कर सकते हैं ITI, केंद्र सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: जब से केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार आयी हैं तब से देश में बड़े बड़े फैसले हो रहें हैं ताकि देश को एक ससक्त राष्ट्र बनाया जा सकें। बता दें की  अब आठवीं पास का भी ITI  में एडमिशन हो सकेगा. केंद्र सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट और आइटीआई को निर्देश दिया है कि 2020 से सीटीएस में आठवीं पास छात्रों का एडमिशन लिया जाए. 
आपको बता दें की आईटीआई में सीटीएस में प्रशिक्षण  देने के लिए पहले 10वीं पास छात्र का ही एडमिशन लिया जाता था, पर उसमें लगातार घट रही छात्रों की संख्या को देखते हुए कई राज्य ने सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि प्लंबर, वेल्डर जैसे पाठ्यक्रम में दसवीं पास की जरुरत नहीं है, इसलिए इसकी योग्यता आठवीं कर दी जाए. 

जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसी सत्र से यह बदलाव करने का आदेश दे दिया है. अब आईटीआई  में आठवीं पास छात्र भी एडमिशन ले सकते हैं. बता दें कि सीटीएस के तहत चलने वाले पाट्यक्रमों का प्रशिक्षण एक साल का होता है। आईटीआई में एडमिशन और पढ़ाई के सारे नियम पहले की ही तरह रहेंगे। इसमें और कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment