बिहार में 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगी पेंशन, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को सरकार पेंशन देती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के बारे में जिस योजना के तहत 60 साल से ज्यादा के लोग पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य में रहने वाले सभी जाती के बूढ़े पुरुषो और महिलाओ को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के लिए पेंशन प्रदान करती है। इसके तहत 60 से 79 के वृद्धजनों को 400 रूपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाती हैं। वहीं 80 वर्ष की आयु या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को प्रतिमाह 500 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। 

कैसे करें आवेदन। 
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार की सरकारी वेबसाइट http://sspmis.in/ पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आपको बता दें की आवेदन करने के लिए आपसे आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो मांगे जायेंगे। आपका पैसा प्रतिमाह सीधे बैंक अकाउंट में आएगा। आप इस योजना का लाभ जरूर उठायें। 

0 comments:

Post a Comment