किसानों को बोरिंग कराने के लिए 35000 रुपये देगी बिहार सरकार, करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में किसानों की तरक्की के लिए कई तरह की योजना चलाई जाती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण किसान उस योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के बारे में जिस योजना के तहत सरकार किसानों को बोरिंग कराने के लिए अनुदान देती हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत किसानों को नलकूप के बोरिंग के लिए 100 रुपया प्रति फीट की दर से अधिकतम 15 हजार तक अनुदान दिया जाता हैं। वहीं मध्यम गहराई के लिए नलकूप बोरिंग के लिए 182 रुपए प्रति फीट की दर से अधिकतम 35 हजार रुपये अनुदान धनराशि प्रदान की जाती हैं। इसका लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन। 
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ उठाने के लिए किसान बिहार सरकार की सरकारी वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/Default.aspx पर विजिट करें तथा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कृषि योग्य भूमि के कागज़ात, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment