बिहार में 158 मुखिया पर होगी सख्त कारवाई, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना प्रमंडल के 158 मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों पर सरकार सख्त कारवाई करने जा रही हैं। बहुत जल्द इनपर कारवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

खबर के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल-जल योजन में गड़बड़ी करने वाले मुखिया पर कारवाई की जा रही हैं। इस लिस्ट में रोहतास के 97 मुखिया दोषी पाए गए हैं। वहीं पटना जिले के 25, भोजपुर जिले के 8, बक्सर जिले के 9, नालंदा जिले के 19 तथा रोहतास जिले के 97 मुखिया भी लिस्ट लिस्ट में शामिल हैं।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों से 337 लाख की वसूली भी की जाएगी।  यह पैसा हर घर नल-जल योजन के लिए थी। लेकिन मुखिया और  पंचायत प्रतिनिधियों ने इसमें गड़बड़ी की हैं। इसलिए इनसे ये पैसा वसूल किया जायेगा।

कुछ दिन पहले पंचायती राज विभाग ने एक आदेश जारी किया था की वो मुखिया हर घर नल-जल योजन में गड़बड़ी करते हुए पाए गए उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने से भी वंचित कर दिया जायेगा। सरकार के इस एक्शन से कई पंचायतों के मुखिया की टेंशन बढ़ गई हैं।

0 comments:

Post a Comment