बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा की राज्य सरकार छठे और सातवें चरण के नियोजन को मिलाकर करीब 1.5 लाख शिक्षकों की भर्ती करने जा रही हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा।
उन्होंने कहा की 37335 शिक्षक पदों पर हुई माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के 12 विषयों के परिणाम आए हैं। बहुत जल्द बाकि बचे तीन विषयों के परिणाम भी जारी किये जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभियार्थियों का चयन किया जायेगा।
विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब देते समय बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ये जानकारी दी हैं। साथ ही कहा है की बहुत जल्द राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग तैयारी में जुटा हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment