खबर के अनुसार गाजियाबाद, मेरठ से लेकर लखनऊ तक के शहरों में घर खरीदने का अच्छा मौका हैं। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने फ्लैटों की कीमतों में 25 प्रतिशत की कमी करने का फैसला लिया हैं। इससे फ्लैट खरीदने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
बता दें की उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रदेशभर में कुल 10,556 फ्लैट हैं। इन फ्लैटों को जल्द से जल्द बेचने के लिए इसके दाम 25 प्रतिशत सस्ते किये गए हैं। इसपर आवास विकास परिषद के बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://upavp.in/hi
अगर आप उत्तर प्रदेश में सस्ता फ्लैट करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके बारे में पूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं और नियमानुसार फ्लैट को बुक कर सकते हैं। आपको पहले के मुकाबले 25% कम शुल्क देने होंगे।

0 comments:
Post a Comment