खबर के मुताबिक मौसम विभाग ने कहा है की कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में आंधी-पानी आने की सम्भावना बनी हुई हैं। आज इन इलाकों में बरसात की स्थिति बनी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेगी।
वहीं दक्षिणी और मध्य बिहार में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही हैं। इससे तापमान में भी गिरावट देखि जाएगी। बता दें की पूर्वी, दक्षिण पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भी आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। जिससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस पास बना रहेगा। कुछ इलाकों में तापमान इससे कम हो सकता हैं। आज पूरे बिहार का मौसम मिला जुला दिखाई देगा। कुछ जिलों में मौसम अच्छी स्थिति में भी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment