मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार की नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया हैं। जिससे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं।

खबर के मुताबिक राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखित तौर पर जानकारी दी हैं की कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते की किस्त का जल्दी ही भुगतान किया जाएगा। साथ ही साथ इन्हे जुलाई में महंगाई भत्ते की तीन किस्त दी जायेगी। 

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। इससे ये साफ़ हो गया हैं की जुलाई महीने में कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला हैं। इतना ही नहीं वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है की जुलाई में डीए पर से होल्ड भी हट जायेगा।

बता दें की कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोत्तरी पर जून 2021 तक के लिए रोक लगा दिया था। जिससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही हैं। अब ये साफ हो गया हैं की डीए बढ़ोत्तरी पर रोक जुलाई से हट जायेगा।

0 comments:

Post a Comment