पटना में नहीं चलेंगे पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो और बस

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो और बस पर पाबंधी लगा सकती हैं। इसको लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही साथ वाहन मालिकों को भी सूचित किया जा रहा हैं।

खबर के मुताबिक पटना में 30 सितंबर के बाद पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो और बस पर रोक लगाई जाएगी। पटना शहर के अंदर केवल सीएनजी किट वाले बसों को ही चलने की अनुमति दी जायेगी। इसलिए सभी को CNG कीट लगाना अनिवार्य होगा।

बता दें की संजय अग्रवाल ने बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए वाहन मालिकों को 18 मार्च तक अपना पक्ष रखने को कहा है। बहुत जल्द इसपर कोई बड़ा फैसला किया जा सकता हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार पटना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं।

पटना के शहरी इलाकों में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सरकार पेट्रोल व डीजल से चलने वाले ऑटो पर भी पूरी तरह से रोक लगा सकती हैं। 30 सितंबर से पटना शहर में पेट्रोल व डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर रोक लगाया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment