खबर के अनुसार पंचायती राज विभाग में करीब नौ हजार क्लर्क के पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इन पदों की पूरी सूचि तैयार करके बिहार कैबिनेट के पास भेजा जायेगा। जैसे ही बिहार कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बता दें की पंचायत कार्यालय में कागजातों का रिकार्ड देखने के लिए क्लर्क की भर्ती की जाएगी। वहीं पंचायती राज विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग को 3161 पंचायत सचिवों की भर्ती को लेकर भी अधिसूचना भेजी हैं। इन पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी।
वहीं बिहार में खाली पड़े अंकेक्षकों के 370 पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग को सूचना भेजी गई हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग बहुत जल्द नोटिश जारी करेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:
Post a Comment