बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार DElEd विशेष परीक्षा 2020 का एग्जाम 6 से लेकर 10 अप्रैल 2021 तक आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए पटना में सेंटर बनाये गए हैं। साथ ही साथ इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं।
कब आएगा एडमिट कार्ड: खबर के अनुसार DElEd विशेष परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे होगा एग्जाम : बता दें की DElEd विशेष परीक्षा पटना के अलग-अलग सेंटर पर दो पालियों में लिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment