बिहार में आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये?

न्यूज डेस्क: बिहार में किसी योजना तथा नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेने के लिए आपको आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र की ज़रूरत पड़ेगी। बिहार सरकार ने लोगों को भाग दौड़ की परेशानी से बचाने के लिए आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा ये सभी प्रमाण पत्र आसानी के साथ बना सकते हैं।

बिहार में आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये?

1 .बिहार में आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देना होगा।

2 .आपको rtps online bihar आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आय, जाति, आवासीय में से किसी के ऑप्शन पर अप्लाई ऑनलाइन के लिए क्लिक करना होगा।

3 .अगर आप जाति प्रमाण पत्र अप्लाई करने के ऑप्शन कर क्लिक करते हैं तो उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।

4 .उस फॉर्म में आपसे नाम, पता और पूरी डिटेल्स मांगी जाएगी। मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर भी मांगा जायेगा।  

5 .फिर आपके मोबाइल पर OTP आएगा। इसे भरकर आपको सब्मिट करना होगा। इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा।

6 .आपको बता दें की आपका प्रमाण पत्र कुछ दिन के बाद बनकर आपके ईमेल आईडी पर चला आएगा। जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment