खबर के अनुसार बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, गया, भोजपुर, सारण, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा और नालंदा में ट्रैफिक नियम को सख्त करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही साथ नियम उल्लंघन पर सख्ती से जुर्माना लगाने को कहा गया हैं।
आपको बता दें की इन सभी जिलों में भी हेलमेट चेकिंग, फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। बिना हेलमेट के दिखाई देने पर तुरंत चालान काटा जायेगा और वहीं फोर व्हीलर में सीट बेल्ट वालों पर भी जुर्माना लगाया जायेगा।
इतना ही नहीं ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक अफसरों व जवानों के वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही साथ इनपर लाइव नजर रखी जाएगी। पटना, नालंदा के बाद सारण जिले में इसका प्रयोग शुरू कर दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment