खबर के अनुसार जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2021 तक इस योजना में पंजीकरण करा लिया है उनको इस महीने से अगले तीन महीने तक आर्थिक सहायता मिलना शुरू हो जायेगा। इसको लेकर सरकार के संबंधित विभाग ने तैयारी कर ली हैं।
आपको बता की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया था कि राज्य के वैसे लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तथा जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन किया हैं उन सभी लोगों को तीन महीने तक 500-500 रुपया दिया जायेगा।
योगी सरकार के ऐलान के बाद राज्य में ई-श्रम कार्ड बनाने की होड़ मच गई थी। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने तेजी के साथ ई-श्रम कार्ड बनवाना शुरू कर दिया था। बहुत जल्द अब इन्हे पैसों की राशि इनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
0 comments:
Post a Comment