उत्तर प्रदेश : लखनऊ कैंसर संस्थान में गरीब लोगों का होगा फ्री इलाज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज किया जायेगा। इसको लेकर बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार लखनऊ के इस  कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आयुष्मान योजना लागू होगी। इसके बाद मरीज इस अस्पताल में पांच लाख तक मुफ्त में इलाज करा सकेंगे। गरीब कैंसर रोगियों को आयुष्मान योजना से काफी फायदा मिलेगा।

आपको बता दें की गरीब मरीजों के मुफ्त इलाज की सुविधा अभी लखनऊ कैंसर संस्थान में नहीं है। लेकिन आयुष्मान योजना लागू होने के बाद मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर संस्थान के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

लखनऊ कैंसर संस्थान में रोजाना 100 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं और इनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं गरीब मरीजों को मुफ्त में इलाज की सुविधा देने के लिए सीएमओ दफ्तर में संस्थान को जल्द ही पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment