खबर के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर झारखंड में कोरोना के 1007 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमे सबसे ज्यादा 495 लोग रांची से हैं। जबकि पूर्वी सिंहभूम में 123 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं धनबाद में 113 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 53, कोडरमा में 47, बोकारो में 43 और हजारीबाग में भी 43 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसतरह से झारखंड के अलग-अलग जिलों में कोरोना वायरस का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहनी चाहिए।
जानकारों की मानें तो झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर आ गई हैं। यहां प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और अनिवार्य रूप से मास्क लगाना चाहिए। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment