पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित सभी जिलों के लोग अब घर बैठे बनाये आयुष्मान कार्ड

न्यूज डेस्क: बिहार के रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित सभी जिलों के लोग अब घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब वसुधा केंद्र और पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा ही कार्ड बन जाएगा। इसके लिए सरकार के द्वारा वेबसाइट पोर्टल लॉन्च कर दिया गया हैं। 

बता दें की ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थियों को वेबसाइट Setu.pmjay.gov.in पर जाना होगा और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। आवेदन करने के 10 दिन के अंदर आयुष्मान कार्ड बन जायेगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी वसुधा केंद्र या पंचायत कार्यालय से कार्ड बनवाने में करीब एक से डेढ़ महीने का वक्त लगता है। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने में आसानी होगी और 10 दिन में कार्ड बन जायेगा। इस कार्ड की मदद से आप सरकारी से लेकर कई प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment