माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने कहा है की राज्य में अप्रशिक्षित शिक्षक मूल वेतन पर ही रहेंगे और ऐसे शिक्षकों का एक अप्रैल 2021 को प्राप्त मूल वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि करके वेतनमान निर्धारण किया जाएगा। इनके लिए एक जनवरी 2022 से कोई वेतन वृद्धि देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा की तत्काल इनका वेतन निर्धारण ऑनलाइन कैलकुलेटर की जगह मैन्युअली तरीकों से किया जायेगा। इसको लेकर सभी जिलों से शिक्षकों की सूची मांगी गई हैं। विभाग के इस फैसले से अप्रशिक्षित शिक्षकों को तगड़ा झटका लगा हैं।
बता दें की प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ के लिए 31 मार्च 2019 के बाद अप्रशिक्षित शिक्षकों तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षक जो सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनका अप्रशिक्षित शिक्षकों के रूप में वेतन निर्धारण होगा जो मैन्युअली किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment