पटना : बिहार में बढ़ी सख्ती, बिना मास्क दिखें तो लगेगा जुर्माना, दूकान होगी सील

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार  में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार जिले में मास्क चेकिंग और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पांच नयी टीमें बनायी गयी हैं। ये टीमें लोगों पर नजर रखेगी, साथ ही साथ बिना मास्क के दिखाई देने पर कारवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जायेगा।

आपको बता दें की बस, टेंपो आदि में भी मास्क को लगाना अनिवार्य किया गया हैं। बिना मास्क के अगर ड्राइवर, खलासी या उसमें बैठे अन्य लोग मिले तो प्रशासन गाड़ी को जब्त कर सकता हैं। इसलिए सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाए।

इतना ही नहीं पटना के सब्जी मंडी तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क चेकिंग कर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं दूकानदार या ग्राहक बिना मास्क के दूकान में प्रवेश करते हैं तो दूकान को सील कर दिया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment