पटना : बिहार में मिले कोरोना के 655 नए मरीज, जानें सभी जिलों का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 655 नए मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में संक्रमण दर घटकर आधा फीसदी से भी कम 0.45 फीसदी हो गई हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 45 हजार 889 सैंपल की कोरोना जांच की गयी और 655 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 1033 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं राज्य में 3390 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

बिहार में मिले कोरोना के 655 नए मरीज, जानें सभी जिलों का हाल?

पूर्णिया में 142 नये संक्रमित मरीज मिले। 

पटना में 64 नये संक्रमित मरीज मिले। 

अररिया में 12, अरवल में 2 संक्रमित मिले। 

औरंगाबाद व बांका में 5-5 नये संक्रमित मिले। 

बेगूसराय में 11, भागलपुर में 20 नये संक्रमित मिले। 

भोजपुर में 13, बक्सर, दरभंगा व जमुई में  10-10 संक्रमित मिले। 

पूर्वी चंपारण में 12, गया में 4, गोपालगंज में 27 नये संक्रमित मिले। 

 जहानाबाद में 2, कैमूर में 1, कटिहार में 19, खगड़िया में 5 नये संक्रमित मिले। 

 किशनगंज में 6, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 36, मधुबनी में 18 संक्रमित मिले। 

मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 24, नालंदा में 3, नवादा में 8, रोहतास में 9 संक्रमित मिले। 

सहरसा में 23, समस्तीपुर में 24, सारण में 21, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 9 संक्रमित मिले। 

सीवान में 13, सुपौल में 4, वैशाली में 26, पश्चिम चंपारण में 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

0 comments:

Post a Comment