यूपी के बाराबंकी में 18 सड़कों की मरम्मत व निर्माण, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बाराबंकी में 18 सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य किया जायेगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार बाराबंकी के अलग-अलग ब्लॉक में बरसात से पहले 18 सड़कों की मरम्मत व निर्माण पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों का आवागवन सुगम हो जाएगी और आने-जानें की परेशानी दूर हो जाएगी।

यूपी के बाराबंकी में 18 सड़कों की मरम्मत व निर्माण, देखें लिस्ट?

हंसुआपारा मार्ग के लिए 7.41 लाख, 

दनियालपुर मार्ग के लिए 7.71 लाख, 

कजियापुर संपर्क मार्ग के लिए 7.67 लाख,

सैंदर से डिकोलिया मार्ग के लिए 4.67 लाख, 

चकवलिया गांव के मार्ग के लिए 22.75 लाख, 

सरथरा गांव के नए संपर्क मार्ग के लिए करीब 30 लाख 

मसूदपुर, साढ़ेमऊ व छंदवल मार्ग के लिए 4.43 लाख,

खुज्जी मार्ग से गड़िया संपर्क मार्ग के लिए 24.50 लाख,

करखा गांव के नए संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 22 लाख,

भैरमपुर मार्ग से भिटौली, नेतपुरवा मार्ग के लिए 24 लाख, 

सदरपुर नहर पटरी पर बन रही नई सड़क के लिए 44 लाख, 

हेतमापुर रोड से पर्वतपुर वाया हरक्का मार्ग के लिए करीब 10 लाख, 

सफीपुर, धरमपुर व कैमई होते हुए कुरखिला मार्ग के लिए 10.8 लाख,

सफीपुर धर्मपुर मार्ग से बछरामऊ कोड़ियार मार्ग के लिए 33.91 लाख, 

फतेहपुर मार्ग से घेरी वाया मोहम्मदपुर कोड़वा मार्ग के लिए 43.23 लाख, 

देवा ब्लॉक के तीरगांव से शरीफाबाद, सतरिख, बंकी, तिंदोला मार्ग का अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए 43 लाख,

0 comments:

Post a Comment