गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट समेत 7 जिलों में तेज गर्मी

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट समेत 7 जिलों में तेज गर्मी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार रविवार को तेज गर्मी के कारण लोग काफी परेशान नजर आए हैं। खास कर अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। आज भी यहां भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया हैं। 

आपको बता दें की तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया हैं। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई हैं। सामान्य दिनों में व्यस्त रहने वाली सड़कें गर्मी के कारण दोपहर के समय बिल्कुल खाली दिखाई दे रही हैं। 

गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट समेत 7 जिलों में तेज गर्मी?

अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस।

गांधीनगर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वल्लभ विद्यानगर में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजकोट में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सुरेंद्रनगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अमरेली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

वडोदरा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

0 comments:

Post a Comment