खबर के अनुसार पटना स्थित मौसम विभाग ने आज बिहार के पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, बांका, नवादा और नालंदा में हीट वेव का अलर्ट किया हैं। इन जिलों में गर्म हवाएं चलेगी। साथ ही साथ अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती हैं।
आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गया में 43.3 डिग्री, रोहतास में 43.8 डिग्री और शेखपुरा में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
वहीं बिहार के नवादा में 42.6 डिग्री, नालंदा में 42.4 डिग्री जमुई में 41.1 डिग्री, भोजपुर में 43.5 डिग्री, वैशाली में 41.4 डिग्री, बांका में 40.9 डिग्री, और सीवान में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी इन जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी।
0 comments:
Post a Comment