मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, दाहोद, पंचमहाल, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरुच, डांग, वलसाड, तापी, सुरेंद्रनगर, बोटाद, अमरेली, गिरसोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़ और पोरबंदर, में हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं शनिवार को भी राज्य के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका जताई गई हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और सावधान रहें।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात के कई जिलों में अगले दो दिनों तक इसी तरह के मौसम बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही साथ लोगों को अभी भीषण गर्मी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment