आपको बता दें की अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।
जबलपुर के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन संख्या 09413 : अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 9 मई से 27 जून प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को समस्तीपुर सुबह 4.00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09414 : समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से 11 मई से 29 जून प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को रात 10.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना और बरौनी स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment