अहमदाबाद से वाराणसी के लिए महंगा हुआ हवाई यात्रा

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से अगर आप वाराणसी आना चाहते हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली ट्रेनों में टिकटों की लंबी वोटिंग चल रही हैं। जिसके कारण लोग फ्लाइट का टिकट बुक कर रहें हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद से वाराणसी के लिए हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही हैं। इससे फ्लाइट के टिकटों के दाम बढ़ रहे हैं। सात मई को इस रूट पर फ्लाइट टिकट के दाम 14 हजार के करीब पहुंच गया हैं।

जानकार बताते हैं की इस समय गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। साथ ही साथ शादियों का सीजन भी प्रारम्भ हो गया हैं। जिसके कारण ट्रेन के टिकट फूल हो गए हैं, ऐसे में लोग फ्लाइट का टिकट बुक कर रहें हैं। जिससे इसके दामों में तेजी आई हैं। 

अहमदाबाद से वाराणसी के लिए महंगा हुआ हवाई यात्रा?

अहमदाबाद से वाराणसी का किराया : 13 मई को 13977 रुपया, 14 मई को 12297 रुपया। 

ऐसे करें टिकट बुक : आप https://www.makemytrip.com/ वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment