गोरखपुर से सिकंदराबाद और बेंगलुरु के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 05303/05304 : गोरखपुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन 13 मई से 24 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलाई जाएगी। जबकि सिकंदराबाद से यह ट्रेन 15 मई से 26 जून 2023 तक हर सोमवार को चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 05301 : छपरा कचहरी- बेंगलुरु सिटी समर स्पेशल ट्रेन 7 मई को वाया गोरखपुर चलाई जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप टिकट बुक कर सकते हैं। यह ट्रेन गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर चलेगी।
ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप गोरखपुर से सिकंदराबाद और बेंगलुरु की यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे के टिकट काउंटर या फिर IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment