खबर के अनुसार अहमदाबाद से खुलने के बाद यह ट्रेन नड़ियाद, छायापुरी, रतलाम, होते हुए वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर आएगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक करें।
आपको बता दें की गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 01 मई से 26 जून तक अहमदाबाद से हर सोमवार को सुबह 9:10 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बिहार के बक्सर, आरा भी आएगी।
ऐसे बुक करें टिकट : यात्रीगण IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.irctc.co.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं रेलवे के टिकट काउंटर पर जा कर भी ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment