अहमदाबाद से कानपुर, लखनऊ होते हुए बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

गुजरात : अहमदाबाद से कानपुर, लखनऊ होते हुए बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया हैं। इसको लेकर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर ट्रेन का शेड्यूल भी जारी किया गया हैं। यात्रीगण शेड्यूल के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार गर्मी के इस मौसम में गुजरात से यूपी-बिहार जानें वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं। 01 मई से 26 जून तक अहमदाबाद से हर सोमवार सुबह 9:10 बजे इस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा हैं।

बता दें की ये ट्रेन अहमदाबाद से खुलने के बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय होते हुए बिहार के बक्सर, आरा, दानापुर व पटना आएगी।

इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर व चार सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment