पटना-अहमदाबाद व पटना-इंदौर के लिए मिलेगी ट्रेन टिकट

न्यूज डेस्क: पटना-अहमदाबाद व पटना-इंदौर के लिए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें की पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार को एवं पटना से प्रत्येक मंगलवार को परिचालित हो रही हैं। वहीं पटना-इंदौर स्पेशल ट्रेन इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार को एवं पटना से प्रत्येक शनिवार को परिचालित हो रही हैं। 

पटना-अहमदाबाद व पटना-इंदौर के लिए मिलेगी ट्रेन टिकट?

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना स्पेशल 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से परिचालित होगी।

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से परिचालित होगी।

ट्रेन नंबर 09343 : डॉ अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को डॉ. अम्बेडकर नगर(इंदौर) से परिचालित होगी।

ट्रेन नंबर 09344 : पटना-डॉ अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल 1 जुलाई 2023 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से परिचालित होगी।

0 comments:

Post a Comment