गुजरात के उधना से यूपी-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09033 : उधना-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई 2023 से 31 मई 2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना स्टेशन से रात्रि 20.35 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 03.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09034 : बरौनी-उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई 2023 से 02 जून 2023 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को बरौनी स्टेशन से सुबह 09.25 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम को 19.00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उधना, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और पटना स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment