खबर के अनुसार टाइफाइड साल्मोनेला एन्ट्रिका सेरोटाइप टाइफी और साल्मोनेला पैराटाइफी नामक बैक्टीरिया होता है। यह संक्रमण गंदगी के संपर्क में आने से या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता हैं। सही समय पर इलाज नहीं कराने से इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
बता दें की डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी हैं की अगर किसी व्यक्ति में टाइफाइड के संकेत हो तो इसे भूलकर भी नजर अंदाज ना करें और तुरंत इसकी जांच कराये। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन करें ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
टाइफाइड बीमारी के लक्षण?
टाइफाइड होने पर व्यक्ति को तेज बुखार (103º - 104ºF) होता हैं।
सिरदर्द, पेट दर्द, दस्त या कब्ज (बहुत आम) आदि की समस्या होती हैं।
भूख न लगना और गंभीर वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना टाइफाइड के संकेत होते हैं।

0 comments:
Post a Comment