खबर के अनुसार लुधियाना जिले में डेंगू के जो 14 नए मरीज मिले हैं। उसमे से 9 मरीज लुधियाना के शहरी इलाकों के रहने वाले हैं। जबकि लुधियाना के ग्रामीण इलाकों से भी डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं। इसतरह से डेंगू शहर से लेकर गांव तक कहरबरपा रहा हैं।
आपको बता दें की अभी लुधियाना जिले में डेंगू के एक्टिव मरीजों की संख्या 121 हैं। जिसमे 93 मरीज शहरी इलाकों से हैं, जबकि 28 मरीज ग्रामीण इलाकों से हैं। इन मरीजों का लुधियाना के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा हैं।
डेंगू के लक्षण: डेंगू के मरीजों को अक्सर तेज बुखार होता है, गंभीर सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, उल्टी, थकान, शरीर में दर्द जैसी समस्या होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को इस तरह की समस्या हो रही हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment