अहमदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर एक ही दिन में 2074 संपत्तियां सील

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक अहमदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर एक ही दिन में 2074 संपत्तियां सील कर दी गई हैं। इससे अहमदाबाद के कई इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद महानगर पालिका के द्वारा शहर के सात जोन में बकाया कर नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की गई हैं। इससे पहले निगम के दौरान इन लोगों को नोटिश दी गई थी। लेकिन इन लोगों ने फिर भी बकाया कर जमा नहीं किया था।

अहमदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर एक ही दिन में 2074 संपत्तियां सील?

1 .उत्तर पश्चिम जोन में नरोडा, नरोडा जीआईडीसी, कुबेरनगर समेत कुल 232 इकाइयां सील की गईं।

2 .पूर्व जोन में निकोल, वस्त्राल, अजीत मिल, पवेलियन मॉल, ओढव में रबारी वसाहत, रखियाल में 318 इकाइयां सील की गईं।  

3 .दक्षिण जोन में वणकर विजय सोसाइटी, बेहरामपुरा में बोम्बे हाउसिंग नारोल, सहकारी लाटी बाजार समेत 294 इकाइयां सील की गईं।

4 .मध्य जोन के प्रेम दरवाजा सिटी सेंटर, मिर्जापुर, शाहीबाग रोड, पत्थर कुवा, पानकोर नाका, न्यू क्लॉथ मार्केट समेत जोन के विविध भागों में 332 इकाइयां सील की गईं।

5 .पश्चिम जोन में नारणपुरा में आस्था कांप्लेक्स, नवरंगपुरा में पुष्प अपार्टमेंट में नवा वाडज में वृन्दावन शोपिंग सेंटर, चांदखेड़ा, सहजानंद प्लाजा, नेहरूनगर समेत कुल 260 इकाइयां सील की गईं।

6 .दक्षिण-पश्चिम जोन में वेजलपुर में जिवराज पार्क स्थित अमृतबाग सोसायटी, पुष्प बिल्डिंग-9, जोधपुर में इस्कॉन एम्पोरियो, सरखेज रोड स्थित मक्तमपुरा स्थित सहारा अपार्टमेंट, बोपल में आरोही एलिजियम, एसजी हाइवे स्थित देव आर्क कांप्लेक्स, मोंडियल हाइट्स, वणजर पाटिया के निकट कबीर एस्टेट में 236 इकाइयां सील की गईं। 

0 comments:

Post a Comment