Buxar News: बिहार में 200 से अधिक प्रिंसिपलों का वेतन बंद

Buxar News: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस बार अनुदानित कॉलेज के प्राचार्यों (प्रिंसिपल) पर सख्त कार्रवाई की हैं। साथ ही साथ 200 से अधिक प्रिंसिपलों का वेतन तत्काल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

खबर के अनुसार विभाग के बार-बार कहने पर पर कॉलेजों के द्वारा गूगल शीट पर हर दिन की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसे देखते हुए विभाग ने इन प्रिंसिपलों पर कार्रवाई करते हुए इन्हे वेतन को बंद कर दिया हैं।

बता दें की विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन कॉलेजों को गूगल शीट में सूचनाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया हैं। लेकिन बिहार में ज्यादातर कॉलेज विभाग के इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। अब केके पाठक के आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। 

विभाग ने अपने आदेश में साफ कर दिया हैं की गूगल सीट पर सूचना नहीं देना कॉलेजों की गंभीर लापरवाही हैं। इसलिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए इन कॉलेजों के प्रिंसिपलों का वेतन बंद करने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment