गुजरात के गांधीनगर में 24 नवंबर को रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: गुजरात के गांधीनगर में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गांधीनगर में 24 नवंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, गांधीनगर में 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। आप जिला रोजगार कार्यालय, सी विंग, पहली मंजिल, संगाकू संकुल, सेक्टर-11 गांधीनगर में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की इस रोजगार में 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई पास युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के अनुसार इंटरव्यू के द्वारा नौकरी प्रदान की जाएगी। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

इन पदों पर होगी भर्ती : इस रोजगार मेला के माध्यम से सुपरवाइजर, टेली मार्केटिंग, सेल्स एसोसिएट, ग्राहक सहायता कार्यकारी, कैशियर, पैकर, अकाउंटेंट, सेल्स कोऑर्डिनेटर और बैंक ऑफिस सपोर्ट स्टाफ के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment