Buxar News: 10वीं पास खोल सकते हैं खाद बीज का दुकान

Buxar News: केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब देशभर में 10वीं पास युवा भी खाद बीज की दुकान खोल सकते हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा खाद-बीज व्यवसाय में प्रवेश करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का नया नियम लागू कर दिया गया हैं। इस नियम के अनुसार कृषि में स्नातक युवाओं के साथ-साथ 10वीं पास युवा भी खाद-बीज की दुकान खोल सकते हैं। 

आपको बता दें की दसवीं पास युवाओं को खाद-बीज का व्यापार करने लिए सरकार ने 15 दिन का पाठ्यक्रम बनाया है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद युवा खाद-बीज की दुकान खोल सकते हैं और इससे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

10वीं पास खोल सकते हैं खाद बीज का दुकान?

1 .10वीं पास युवा को 15 दिन का पाठ्यक्रम करना होगा। 

2 .अब खाद बीज का दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन देना होगा। 

3 .लाइसेंस जारी होने के बाद आप खाद बीज का दुकान आसानी से खोल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment