खबर के अनुसार सूरत के सेंट्रल जोन में पुरानी ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया हैं। इसके तहत कोट क्षेत्र के गमपुरा-इंदरपुरा क्षेत्र में लाइन स्ट्रैंडिंग का कार्य किया जाएगा। इसलिए इस क्षेत्र की सड़कें 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बंद रहेंगी।
बता दें की इस सड़क के बंद होने से लोगों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। हालांकि ट्रैफिक के परिचालन में किसी तरह की कोई रुकावट न आये। इसके लिए प्रशासन के द्वारा दूसरे मार्ग से जानें की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत शहर के इन इलाकों में बेगमपुरा गोल्डन प्वाइंट से फलसावाड़ी मेन रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन या यात्री गोल्डन प्वाइंट से रिंग रोड से एपेक्स होटल से चिड़ियाकुई होते हुए विशाल क्रिएशन की ओर जा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment