राजकोट-जूनागढ़ के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गुजरात के जूनागढ़ में जूनागढ़ में आयोजित होने वाले परिक्रमा मेला को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजकोट-जूनागढ़ के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। वहीं जूनागढ़-कंस्यानेश के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

राजकोट-जूनागढ़ के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन?

जूनागढ़-राजकोट-जूनागढ़ (09219/09220) स्पेशल ट्रेन:  राजकोट से यह ट्रेन सुबह 6.00 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 8.30 बजे जूनागढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन जूनागढ़ से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.30 बजे राजकोट पहुंचेगी।

जूनागढ़-राजकोट जूनागढ़ (09221/09222) स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन राजकोट से 16.05 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जूनागढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन जूनागढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी और 22.40 बजे राजकोट पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भक्तिनगर, कोठारिया, रिबडा, गोंडल, गोमता, वीरपुर, नवागढ़, जेतलसर, चौकी सोरथ और वडाल स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment