नवादा-बक्सर समेत 28 जिलों में खुला ट्रैफिक थाना

न्यूज डेस्क: बिहार में यातायात की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नवादा-बक्सर समेत 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोला गया हैं। साथ ही साथ इन थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई हैं। सरकार के इस फैसले से इन जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने इन सभी ट्रैफिक थानों को कई तरह की जिम्मेदारी सौपी हैं। इस थाना के द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल किया जायेगा। साथ ही साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर थाना के द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी। 

साथ ही साथ इस ट्रैफिक थाने के कर्मी जिले के चेक प्वाइंट का भी अध्ययन करेंगे। वहीं जिलों के राष्ट्रीय और राजकीय उच्च पथों पर सड़क सुरक्षा का दायित्व भी निभाएंगे। जबकि शहर में यातायात के सभी नियम का सख्ती के साथ पालन कराएंगे।

नवादा-बक्सर समेत 28 जिलों में खुला ट्रैफिक थाना?

बिहार के बक्सर, नवादा, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, समस्तीपुर,  मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बेतिया, मोतिहारी, सीवान,  बगहा, गोपालगंज, लखीसराय, बांका, अररिया, किशनगंज, जमुई, शेखपुरा, खगडि़या, शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी, नवगछिया में ट्रैफिक थाना खोला गया हैं।

0 comments:

Post a Comment