खबर के अनुसार 9वीं और 10वीं क्लास के ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी के छात्र-छात्राएं प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, पहली क्लास से 10वीं क्लास तक के एससी स्टूडेंट्स प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, डॉ.हरगोबिंद खुराना स्कॉरलशिप स्किम फॉर मैरिटेरियस स्टूडेंट्स स्किम, 11वीं-12वीं क्लास के एससी श्रेणी की गल्स समेत अन्य कई तरह के स्कॉलरशिप के लिए 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
ऐसे करें आवेदन : अगर आप स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं तो आप ई-पंजाब की वेबसाइट पोर्टल पर जा कर सबसे पहले स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी प्राप्त करें और फिर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment