खबर के अनुसार बक्सर जिले के डुमरांव से बिक्रमगंज रोहतास को जोड़ने वाली इस एनएच 120 सड़क के चौड़ीकरण को लेकर विभाग के द्वारा 111 करोड़ की राशि आवंटित किया गया है। इस राशि से इस एनएच सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा।
बता दें की इस एनएच सड़क के दोनों किनारे को डेढ-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जायेगा। यानि की इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर बढ़ जाएगी। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से वाहनों का आवागवन बेहतर हो जायेगा और सड़क पर जाम की समस्या नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव-बिक्रमगंज सड़क निर्माण कार्य रमैया कंस्ट्रक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। जल्द से जल्द इस सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जायेगा। इसके लिए विभाग के द्वारा 111 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment