खबर के अनुसार इस ट्रेन के परिचालन होने से अमृतसर के साथ साथ लुधियाना में रहने वाले बिहार के लोगों को भी फायदा होगा। यह ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यात्रीगण लुधियाना स्टेशन से भी इस स्पेशल ट्रेन को पकड़ सकते हैं।
अगर आप इस अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार इस ट्रेन में ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करें।
गाड़ी संख्या 05734: कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (भाया दिल्ली) अब पांच अतिरिक्त फेरे के साथ चलेगी। यह ट्रेन कटिहार से 4 नवम्बर सेप्रत्येक शनिवार को 29 नवम्बर तक संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 05733 : अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन (भाया दिल्ली) अब पांच अतिरिक्त फेरे के साथ चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से छह नवम्बर से प्रत्येक सोमवार को चार दिसम्बर तक संचालित की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment