बता दें की इस दूसरे चरण के शिक्षक वैकेंसी में मध्य विद्यालय शिक्षक के पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जायेगा। इससे महिला उम्मीदवारों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ उन्हें टीचर बनना भी आसान हो जायेगा।
खबर के अनुसार बिहार के मध्य विद्यालय में टीचर के 31982 पद हैं। जिसमे महिलाओं के लिए 15991 पद सुरक्षित होगा। आपको बता दें की इसका लाभ हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/Application.htm पर जा कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। दूसरे चरण के टीचर भर्ती के लिए आज यानि की 5 नवंबर से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment